टीवी के नंबर वन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ ‘बबीता जी’ ने अपनी गिरफ्तारी की खबर को सिरे से नकारते हुए अपना स्पष्टिकरण दिया है।
बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वो केवल नियमित पूछताछ के लिए हरियाणा के हांसी पुलिस स्टेशन गई थीं।
उनकी गिरफ्तार नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि दलित समाज पर टिप्पणी करने के मामले में उन्हें बीते शुक्रवार को अंतरिम जमानत मिल चुकी है।
मुनमुन ने कहा कि अधिकारियों ने उनसे ढाई घंटे तक पूछताछ की और सभी महत्वपूर्ण विवरणों को नोट किया।
उन्होंने कहा कि, ‘मैं पुलिस के साथ सहयोग कर रही हूं और आगे भी करती रहूंगी।
मुनमुन ने कहा कि वो गिरफ्तारी की झूठी खबरें सुनकर परेशान हो गई हैं।